Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, 30 हजार से अधिक नकदी बरामद

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 अक्टूबर 2025

दीपावली के त्योहार पर जुआ अपने चरम पर पहुंच गया है, ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जनों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया।

थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के निर्देशन में देर रात गांव मोमासर में दो पुलिस दलों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घेरा डालकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ताश के पत्तों और 30,190 नकद के साथ सात जुआरियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में विजयपाल, रामपाल, राहुल, किशन, रामदयाल, शरीफ खान और हजारी शामिल हैं, सभी मोमासर निवासी बताए जा रहे हैं।

कार्रवाई में दो टीम
पहली टीम में हेड कांस्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल इंद्र चंद, और आरएसी जवान नेमीचंद शामिल थे।वहीं दूसरी टीम में हेड कांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत और घनश्याम, तथा आरएसी जवान गंगाराम और पेमाराम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब