श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 अक्टूबर 2025
केंद्रीय कानून मंत्री एंव बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर हाइवे स्थित गुसाईं फार्म हाऊस पर ओबीसी मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फुलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया ओबीसी मोर्चा के नानूराम कुचेरिया, भंवरलाल बाना सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें। इस दौरान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के रामगोपाल सुथार, मानमल शर्मा, भाजपा नेता किशनलाल गोदारा भी यहां पहुंचे। यहां पार्षद रजत आसोपा, श्याम पुरोहित, नंदू नाई, पवन स्वामी, पूर्व पार्षद गोपाल सुनार, आंनद जोशी, अशोक महावर, रेंवत सैन, रमेश सैनी, मघराज मलघट, विष्णु वाल्मीकि, किशोर गुसाईं सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।






