Menu
कोटासर श्री करणी गोशाला में दीपावाली के पर्व पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर मनाया दीपोत्सव का त्योंहार।  |  गांव ऊपनी में ग्रामीणों की अनूठी पहल, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प  |  सुरजनसर में झोंपडिय़ों में लगी आग, पांच पशु जिंदा जले, दो परिवारों का भारी नुकसान  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  ग्राम साँवतसर के प्रदीप बिश्नोई का सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन, गांव में खुशी की लहर  | 

18 अक्टूबर 2025,शनिवार, धनतेरस की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का  पंचांग-18.10.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

धनतेरस आज, जाने पूजा विधि, शुभ मुहूर्त,
मंत्र, उपाय, विशेष वस्तु खरीदारी का समय


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….18.10.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु……………………………………. .शरद्
मास………………………………… .कार्त्तिक
पक्ष……………………………………. .कृष्ण
तिथि..द्वादशी. अपरा. 12.20 तक /त्रयोदशी
वार………………………………….. शनिवार
नक्षत्र.पू.फाल्गु. अपरा.3.42 तक / उ.फाल्गु
चंद्रमा…….. सिंह. रात्रि. 10.12 तक / कन्या
योग………… ब्रह्म. रात्रि. 1.47* तक / ऐंद्र
करण………….. तैत्तिल. अपरा. 12.20 तक
करण……….गर. रात्रि. 1.02* तक / वणिज


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.32.28 पर
सूर्यास्त………………….. सायं. 6.00.12 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.27.44
रात्रिमान…………………………. 12.32.46
चंद्रास्त…………………… 4.15.59 PM पर
चंद्रोदय…………………. .4.29.31 AM पर
राहुकाल..प्रातः 9.24 से 10.50 तक(अशुभ)
यमघंट…….अपरा. 1.42 से 3.08 तक(शुभ)
गुलिक…..प्रातः 6.32 से 7.58 (शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.11.53 से 12.39(शुभ)
पंचक…………………………….आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर


लग्न ……………… तुला 0°11′ चित्रा 3 रा
सूर्य ………………..तुला 0°42′ चित्रा 3 रा
चन्द्र ……. सिंह 21°57′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी
बुध …………… तुला 22°1′ विशाखा 1 ती
शुक्र ……………. कन्या 10°57′ हस्त 1 पू
मंगल ……….. तुला 23°25′ विशाखा 2 तू
बृहस्पति …… मिथुन 29°58′ पुनर्वसु 3 हा
शनि * …….. मीन 2°26′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * ……..कुम्भ 21°59′ पूर्वभाद्रपद 1 से
केतु * …. सिंह 21°59′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


शुभ…..…………. प्रातः 7.58 से 9.24 तक
चंचल……….. अपरा. 12.16 से 1.42 तक
लाभ………….. अपरा. 1.42 से 3.08 तक
अमृत…………. अपरा. 3.08 से 4.34 तक


  • ✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️

लाभ………. .सायं-रात्रि 6.00 से 7.34 तक
शुभ…………… रात्रि. 9.08 से 10.43 तक
अमृत…. .रात्रि. 10.43 से 12.17 AM तक
चंचल…रात्रि.12.17 AM से 1.51 AM तक
लाभ….. रात्रि 4.59 AM से 6.33 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


09.12 AM तक—पूर्वाफाल्गु—3——–टी
03.42 PM तक—पूर्वाफाल्गु—4——–टू
10.12 PM तक—–उ.फाल्गु—1——–टे

_राशि सिंह – पाया रजत्


04.42 AM तक—–उ.फाल्गु—2——-टो
उपरात रात्रि तक—–उ.फाल्गु—3——–प

राशि कन्या – पाया रजत्_


आज का दिन


व्रत विशेष……………………… शनि प्रदोष
अन्य व्रत…………..कार्तिक स्नान व्रत जारी पर्व विशेष….धन त्रयोदशी / धन्वंतरि जयंती
पर्व विशेष…………………….. यमदीप दान
दिन विशेष…………………. चातुर्मास जारी
दिन विशेष……… राष्ट्रीय एक्सास्केल दिवस
पंचक………………………………… नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………. आज है।खगोलीय………. .कर्के गुरु. रात्रि. 7.47 पर
खगोलीय….. हस्ते शुक्र. अपरा. 12.18 पर
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………. 19.10.2025
तिथि…….. कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी रविवार
व्रत विशेष………………….. मास शिवरात्रि
अन्य व्रत…………..कार्तिक स्नान व्रत जारी पर्व विशेष…….श्री हनुमान जयंती (मतांतरे)
दिन विशेष…………………. चातुर्मास जारी
दिन विशेष………राष्ट्रीय मानव गौरव दिवस
पंचक…………………………………नहीं है।
विष्टि(भद्रा).अप.1.52 से रात्रि. 2.46* तक
हवन मुहूर्त……………………. आज नहीं है।खगोलीय……………………….आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………….. संपूर्ण (अहोरात्र) अमृ.सि.योग……..सायं 5.50 से रात्रि पर्यंत सिद्ध रवियोग………………….आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


धनतेरस आज, जाने पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, उपाय, विशेष वस्तु खरीदारी का समय

दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। ये दिन आरोग्य, दीर्घायु और धन-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों में वर्णन है कि इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। इसके साथ ही भगवान कुबेर और यमराज की आराधना करने का भी विधान है। जहां कुबेर की पूजा से धन और सौभाग्य मिलता है, वहीं यमराज की पूजा अकाल मृत्यु से रक्षा करती है। इस तरह धनतेरस को आरोग्य और समृद्धि का आरंभिक पर्व कहा जाता है।

भगवान धन्वंतरि की पूजा विधि
धनतेरस के दिन प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें। उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर उनकी पूजा करना शुभ माना गया है। सबसे पहले दीपक के नीचे खील या चावल रखें और फिर दीपक जलाएं। इसके बाद एक कलश में शुद्ध जल लेकर भगवान को अर्पित करें और रोली, कुमकुम, हल्दी, फूल, पान, फल, मिष्ठान आदि से पूजा करें। इस दौरान “ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः” मंत्र का जाप करते रहें। यह मंत्र रोगों से मुक्ति और दीर्घायु प्रदान करने वाला माना गया है।

भगवान कुबेर की आराधना
धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की पूजा भी अत्यंत फलदायी मानी जाती है। शाम के समय उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करें, उस पर गंगाजल छिड़कें और रोली-चावल से तिलक करें। फूल और दीपक चढ़ाकर इस मंत्र का जाप करें—

“ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये।

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥”

इसके बाद कुबेर की आरती कर उनसे सुख-समृद्धि और धनवृद्धि की कामना करें।

यमराज के लिए दीपदान
धनतेरस की शाम यमराज की पूजा का भी विशेष महत्व है। दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा गया है। प्रदोष काल में घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिणमुख होकर अन्न की ढेरी पर चारमुखी तेल का दीपक जलाएं। यह दीपक यमराज को समर्पित माना जाता है। दीपक जलाते समय प्रार्थना करें कि वे आपके परिवार को दीर्घायु और सुरक्षा का आशीर्वाद दें तथा किसी की अकाल मृत्यु न हो।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
इस साल धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को पड़ेगी। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा। इसी समय भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की आराधना करना अत्यंत मंगलकारी माना गया है।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त-
18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से लेकर अगली सुबह 6:24 बजे तक सोना-चांदी और अन्य वस्तुएं खरीदना शुभ माना गया है।

खास उपाय– धनतेरस की शाम को किया जाने वाला धनवर्षा पोटली उपाय बेहद प्रभावशाली माना गया है। लाल रेशमी कपड़े में एक चांदी का सिक्का, पांच कौड़ियां, एक हल्दी की गांठ, एक सुपारी, थोड़े चावल, गुलाब के सूखे फूल और थोड़ा इत्र या कपूर रखकर पोटली बनाएं। फिर इसे अपने सामने रखकर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का ध्यान करें और “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 11 बार जप करें। इसके बाद इस पोटली को तिजोरी या धन रखने की जगह रख दें। माना जाता है कि यह उपाय घर में धन की वृद्धि करता है, आर्थिक रुकावटें दूर करता है और वर्ष भर लक्ष्मी-कुबेर की कृपा बनाए रखता है।

धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जा रही है। वहीं अगले दिन यानी 19 अक्टूबर को भी कुछ समय के लिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त है। ऐसे में दोनों ही दिन शुभ मुहूर्त में खरीददारी करना शुभ माना जाएगा। ज्यादातर लोग 18 अक्टूबर को ही धनतेरस मनाने वाले हैं। इस खास दिन पर विशेष चीजों की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। वहीं इस दौरान लोग दीवाली में पूजे जाने वाले लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी खरीदते हैं। वैसे तो लोग मिट्टी की मूर्ति लेते हैं। वहीं कुछ लोग चांदी और पीतल से बने गणेश-लक्ष्मी लेना पसंद करते हैं। धार्मिक मान्यता के हिसाब से अष्टधातु की मूर्ति कई मायनों में खास होती है। नीचे जानें इस धातु से बनी मूर्ति को घर में लाने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं?

  1. अष्टधातु को काफी पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। इस धातु से बनी गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति घर में सुख-समृद्धि ले आती है।
  2. अष्टधातु की मूर्ति को धन, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इन धातु की मूर्ति से पूजा करने से मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं। इसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है।
  3. अष्टधातु वाली मूर्ति घर की शुद्धता के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इससे वातावरण सही होता है, जिसकी वजह से नकारात्मकता दूर होती है।
  4. अष्टधातु की बनी मूर्ति लंबे समय तक चलती है। इनसे निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा कई गुना अच्छी मानी जाती है।
  5. इस धातु से बनी मूर्ति की सबसे खास बात ये है कि इससे वास्तु दोष खत्म होता है। अगर घर में वास्तु दोष है तो इस धातु की मूर्ति रखने से फायदा मिलता है।
  6. ऐसा माना जाता है कि इस धातु की बनी मूर्ति से पूजा करने से घर का माहौल अच्छा होता है और सभी सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
  7. धार्मिक मान्यता के हिसाब इस धातू की बनी मूर्ति से पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और जल्द ही सारी मनोकामना भी पूरी कर देते हैं।

धनतेरस इस साल 18 अक्टूबर को है। इस खास मौके पर सोने-चांदी के सिक्कों के साथ नए बर्तनों को खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस 18 अक्टूबर को है। इसे हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन खास तौर पर भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग इस दिन सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदते हैं। धनतेरस की शाम भगवान कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा के साथ ही यमराज को भी याद किया जाता है। धनतेरस पर उनके नाम का एक दीया जलाते हैं, जिसे यम दीपदान कहा जाता है। इसी के साथ एक मंत्र को भी पढ़ा जाता है। जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…साथ ही जानेंगे कि आखिर धनतेरस पर कितने दीए जलाए जाए?

धनतेरस पर जलाएं इतने दीए
धनतेरस के दिन 13 दीए जलाना शुभ माना जाता है। धनतेरस की शाम घर के बाहर कचरे के पास एक दीया सबसे पहले जलाना चाहिए। इस दीए का मुंह दक्षिण दिशा में होना चाहिए। माना जाता है कि ये दीया यमराज के नाम का होता है। माना जाता है कि इस दीए को जलाने से अकाल मृत्यु का खतरा दूर हो जाता है। इसके बाद बाकी दीयों को घर के मेन गेट, तुलसी के पौधे के पास, घर की छत, पीपल के पेड़ के नीचे, आसपास के मंदिर और घर के कूड़ेदान के पास जलाना चाहिए। एकाध दीए को बाथरूम और खिड़की के पास भी रखना चाहिए।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

आज आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए आज किसी पार्क या जिम मेें आप जा सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)

आज आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे । किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)

आज घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है। छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उस विषय के बारे में आज अपने गुरु से बात कर सकते हैं। गुरु की सलाह आपको उस विषय की जटिलताओं को समझने में सहायक होगी।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में भागीदारी करें। अगर आपको लगता है कि आपका संगी आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

आज आपका तेज़ काम करना आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहस में आपको नहीं पड़ना चाहिए। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। आज के दिन बाहर का भोजन आपके पेट की हालात खराब कर सकता है। इसलिए बाहर खाने से आज बचें।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि । टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है। किसी अच्छे स्पा में जाकर आप तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

आज आपका डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को ख़त्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है। सितारे इशारा कर रहे हैं कि किसी नज़दीकी स्थान की यात्रा हो सकती है। यह सफ़र मज़ेदार रहेगा और आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे सटीक इलाज है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए नया प्रेम ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। अगर बहुत ज़्यादा न हो, तो आज देर रात स्मार्टफ़ोन पर गप्पें मारने में भी कोई बुराई नहीं है। हालाँकि किसी भी चीज़ की अति नुक़सानदेह है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)

आज आप अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे – आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमें झुंझलाहट पैदा करेगा। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा। व्यक्ति पैसे के चक्कर में स्वास्थ्य गँवाता है, फिर स्वास्थ्य के लिए पैसा – स्वास्थ्य अमूल्य धरोहर है, इसलिए आलस्य त्यागकर अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना फ़ायदेमंद रहेगा।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

आज मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। व्यापाार में लाभ आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपका कोई क़रीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब