Menu
कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबरः नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 7 किलो अधिक  डोडा पोस्त जब्त  |  अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी  | 

दीपावली दीपो का त्योहार..✍️✍️

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 अक्टूबर 2025

दीपावली दीपों का त्योहार,
सबके मन में हर्ष अपार।
चारों तरफ खुशियों की बहार,
लोआगया दीपावली का त्योहार।

हर घर सफाई हो रही है,
घर पुते और सजे है।
चारों तरफ बस काम ही काम,
मनाएंगें सब दीपावली का त्योहारा।

बाज़ार में रौनक है, सबके चेहरे पर चमक है।
सब दुकानें लगाने में व्यस्त है,
बच्चे छुट्टियाँ मनाने में मस्त है।

गृहलक्ष्मी घर के काम कर रही,
घर कैसे सजाना है ये बात सोच रही।
पुरुष कमाई करने में लगा है,
कितना खर्चा होगा ये बात सोचने में लगा है।

हर घर दीपक से जगमगा रहा है,
हर एक के मन में उल्लास छा रहा है।
अमावस्या के दिन भी पूर्णिमा महसूस होती है,
देखो, ऐसी रौनक दीपावली की होती है।

दीपावली के दिन अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं,
रंगोली, अल्पना से आँगन सजे होते हैं।
बैर मिटाकर, लोग आपस में प्रेम करते हैं,
सब मिलकर लक्ष्मी पूजन करते हैं।

चीनी के खिलौने और लावे का प्रसाद लाते हैं,
सेव, केला, पान व मतीरा भी घर लाते हैं।
प्रसन्नता का नशा चारों ओर छाया रहता है,
ऐसा आनन्द देने वाला त्योहार दीपावली का होता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब