Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  22 अक्टूबर 2025 बुधवार गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ  |  सूरत प्रवासी राम प्रताप गोदारा ने दीपावली के पर्व पर गोसेवकों को यूनिफॉर्म व नगद राशि समर्पित कर व गौवंश को खल चुरी का भोग लगाकर मनाया दीपोत्सव का पर्व  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव का पर्व लक्ष्मी पूजन कर मांगी खुशहाली, आज भी होगा पूजन, देखें श्रीडूंगरगढ़ सहित प्रवासियों की विशेष फ़ोटो  | 

डबल मर्डर से सनसनी श्रीडूंगरगढ़ के बड़े व्यापारी व मुनीम की मोहनगढ़ में गले रेतकर हत्या

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 अक्टूबर 2025

जिले के मोहनगढ़ कस्बे से करीब 6 किलोमीटर दूर नई मंडी में मंगलवार सुबह दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान श्रीडूंगरगढ़ के क्षेत्र के गवार गम के अनाज व्यापारी 60 वर्षिय मदनलाल (निवासी सेरूणा और उनके मुनीम रेवंतराम (निवासी  बिग्गा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात  दोनों की धारदार हथियार से गले रेतकर हत्या कर दी गई।

मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे स्थानीय हनुमान मंदिर के पुजारी ने दुकान के पास खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुजारी ने बताया कि वह आरती के बाद दिवाली की शुभकामनाएं देने व्यापारी की दुकान पर पहुंचा था। वहां बाहर बकरियां खड़ी थीं, जिन्हें हटाने पर उसने अंदर दोनों के शव देखे।

सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मदनलाल ने सोमवार शाम लगभग 5 बजे अपनी अल्टो कार में पेट्रोल भरवाया था, ताकि पूजा के बाद दोनों गांव लौट सकें। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी उसी कार को लेकर फरार हो गए।

इस दोहरे हत्याकांड से मोहनगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब