Menu
हाइवे पर बड़ा हादसा टला, बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, कई यात्री घायल  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओ ने गौवंश को लगाया लापसी व गुड़ का भोग  |  वन विभाग की बड़ी कार्यवाही:खेत की रखवाली की आड़ में करता हिरन का शिकार,शातिर शिकारी गिरफ्तार,बंदूक व अवशेष जब्त  |  सेरूणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.46 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में पांचवें दिन उमड़े ग्रामीण, 182 बच्चों सहित 267 लोगों की हुई जांच  | 

23 अक्टूबर 2025,गुरुवार भाई दूज की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ विशेष जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 अक्टूबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नम:🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग 23 अक्टूबर 2025🕉️

🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु
🌤️ मास – कार्तिक
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – द्वितीया रात्रि 10:46 तक तत्पश्चात तृतीया
🌤️ नक्षत्र – विशाखा 24 अक्टूबर प्रातः4:51 तक तत्पश्चात अनुराधा
🌤️ योग – आयुष्मान 24 अक्टूबर प्रातः 05:00 तक तत्पश्चात सौभाग्य
🌤️ राहुकाल – दोपहर 01:49 से झशाम 03:16 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:38
🌤️ सूर्यास्त – 06:07
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – भाईदूज यम द्वितीया,चंद्र-दर्शन (शाम 05:55 से शाम 06:48 तक),हेमंत ऋतु प्रारंभ

विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

हेमंत ऋतु में स्वास्थ्य रक्षा

हेमंत ऋतु : 23 अक्टूबर से हेमंत ऋतु प्रारम्भ

यह ऋतु विसर्गकाल अर्थात् दक्षिणायन का अन्तकाल कहलाती है । इस काल में चन्द्रमा की शक्ति सूर्य की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली होती है इसलिये इस ऋतु में औषधियाँ, वृक्ष, पृथ्वी व जीव-जन्तुओं की पौष्टिकता में भरपूर वृद्धि होती है । शीत ऋतु में शरीर में कफ का संचार होता है तथा पित्तदोष का नाश होता है ।

शीत ऋतु में जठराग्नि अत्यधिक प्रबल रहती है अतः इस समय लिया गया पौष्टिक और बलवर्धक आहार वर्ष भर शरीर को तेज, बल और पुष्टता प्रदान करता है । इस ऋतु में एक स्वस्थ व्यक्ति को अपनी सेहत की तन्दुरुस्ती के लिये किस प्रकार का आहार लेना चाहिए ? शरीररक्षण कैसे हो ?

आइये, हम उसे जानें :

शीत ऋतु के इस काल में खट्टा, खारा तथा मधुर रसप्रधान आहार लेना चाहिए ।

पचने में भारी, पौष्टिकता से भरपूर, गरिष्ठ एवं घी से बने पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए ।

इस ऋतु में सेवन किये हुए खाद्य पदार्थों से ही वर्ष भर शरीर की स्वस्थता की रक्षा का भंडार एकत्रित होता है । अतः उड़दपाक, सोंठपाक जैसे बाजीकारक पदार्थों अथवा च्यवनप्राश आदि का उपयोग करना चाहिए ।

जो पदार्थ पचने में भारी होने के साथ-साथ गरम व स्निग्ध प्रकृति के होते हैं, ऐसे पदार्थ लेने चाहिए ।

दूध, घी, मक्खन, गुड़, खजूर, तिल, खोपरा, सूखा मेवा तथा चरबी बढ़ानेवाले अन्य पौष्टिक पदार्थ इस ऋतु में सेवन करने योग्य माने जाते हैं ।

इन दिनों में ठंडा भोजन नहीं करना चाहिए बल्कि थोड़ा गर्म एवं घी-तेल की प्रधानतावाला भोजन करना चाहिए ।

दैनिक राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले बड़ों की राय लें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नया अवसर मिल सकता है। अनजाने लोगों से सावधान रहें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज धन लाभ के योग हैं। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। ऑनलाइन कार्य से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी परिजन के साथ समय बिताएंगे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वाहन या मकान खरीदने के योग हैं। संतान की प्रगति से हर्ष होगा। खानपान में संयम बरतें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। किसी विवाद से दूरी बनाए रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धन और यश की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। संतान की चिंता हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज मेहनत का फल मिलेगा। आय बढ़ेगी लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे। संतान को उपहार दे सकते हैं। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में नए संपर्क बनेंगे। विद्यार्थी आलस्य से बचें। पिताजी की सलाह काम आएगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज कोर्ट-कचहरी से राहत मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज कामकाज में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को शुभ सूचना मिलेगी। संतान की शिक्षा को लेकर निर्णय लेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भाग्य मजबूत रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज सामान्य दिन रहेगा। चोट या दुर्घटना से बचें। किसी के विवाद में न पड़ें। संतान के भविष्य को लेकर चिंता होगी। व्यापार में सुधार होगा। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब