श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 अक्टूबर, 2025
वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह की अगुवाई में गुरूवार को अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया। इस क्रम में, माताजी मोड़ नौसरिया इलाके में चल रही दो अवैध आरा मशीनों को सीज़ कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग को पिछले कई दिनों से क्षेत्र के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से आरा मशीनों के संचालन की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के उपरांत, वन विभाग की टीम ने एक योजनाबद्ध तरीके से गुरुवार को माताजी मोड़ नौसरिया में दबिश दी। इस दौरान, काना राम पुत्र शेरा राम एवं सुरेंद्र पुत्र बिँझा राम के घरों पर अवैध रूप से चल रही दो आरा मशीनों को सीज़ किया गया। सत्यपाल सिंह बताया स्पष्ट किया कि वन विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी। इसके साथ ही, विभाग अवैध आरा मशीनों के साथ-साथ अवैध रूप से लकड़ी के भंडारण (स्टॉक) पर भी सख्त कार्रवाई करेगा।
इस कार्यवाही में वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा, वनपाल हरिकिशन, वनरक्षक सीताराम, राजेंद्र बारोठिया, सुभाष एवं द्रोपती सक्रिय रूप से शामिल रहे।

