Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

संघ के 100 वर्ष : ‘ध्येय यात्रा के 100 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन, स्वयंसेवक घर-घर पहुंचाएंगे

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ‘ध्येय यात्रा के 100 वर्ष’ नामक पुस्तक का विमोचन चिड़पड़नाथजी की बगीची में किया गया। इस अवसर पर संघ के खंड संघचालक आसाराम पारीक ने बताया कि संघ के स्वयंसेवक अब व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत भारत माता के चित्र और यह पुस्तक प्रत्येक हिंदू घर तक पहुंचाएंगे

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागृत और आत्मविश्वास से पूर्ण बनाना है। संघ के शताब्दी वर्ष को समर्पित इस अभियान के तहत मंडल स्तर पर पथ संचलन के बाद अब हर स्वयंसेवक घर-घर जाकर संपर्क करेगा। जनवरी माह में प्रत्येक मंडल पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

नगर संघचालक विनोद कुमार ने बताया कि स्वयंसेवक इन पुस्तकों और पत्रों के माध्यम से संघ के ध्येय, समाज में सकारात्मक परिवर्तन और समरसता के भाव को लेकर प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ समाज की सज्जन शक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब