श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 अक्टूबर 2025
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गांव मोमासर में हुई एक चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के अनुसार गांव मोमासर में 8 मई 2025 की रात जेठीदेवी पत्नी भंवराराम मेघवाल के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला इसी गांव का 20 वर्षीय आरोपी कालूराम पुत्र गंगाराम मेघवाल है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल रामस्वरूप सहित टीम सक्रिय रही। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।











