Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील सिद्ध बने आईएएस,बढ़ाया क्षेत्र का मान, पढ़े पूरी खबर  |  पालनहार योजना के लाभार्थियों को करवाना होगा वार्षिक सत्यापन श्रीडूंगरगढ़ में 110 बच्चों का सत्यापन बाकी  |  तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला, वन विभाग ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर, पिकअप व आरा मशीन जब्त; 13 ठूंठ और 5 कटी खेजड़ी बरामद  |  शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद: युवक पर लाठियों से हमला कर किया बेहोश, मामला दर्ज  | 

आज मैंने सीखा..✍️✍️

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 अक्टूबर 2025

लोग केवल अपना फायदा देखते हैं,
कुछ लोग केवल अपना ही सोचते हैं।
नज़र दौड़ा कर देख लो कोई किसी का नहीं,
आज मैंने सीखा।

हम लोगों के लिए समय गंवा देते हैं,
हम लोगों के लिए धन लुटा देते हैं।
पर किसी को किसी की कद्र नहीं,
ये आज मैंने सीखा।

आज चारों तरफ स्वार्थीपन व्याप्त हो गया है,
स्वयं के फायदें का क्लान्त छा गया है।
अपना फाय‌दा होना चाहिए-चाहे औरों का नुकसान हो,
ये आज मैंने सीखा।

उपदेश देना बड़ा आसान होता है,
जीवन में उनको अपनाना मुश्किल होता है।
लोग परोपकार की दुहाई देते हैं खुद पर बात आती है तो भूल जाते,ये आज मैंने सीखा।

मैं सोचती हूँ नेकी कर दुरिया में डाल, ईश्वर सब कुछ देखता है,पर आजकल ईश्वर भी बुरे लोगों का ही साथ देता है,
ये आज मैंने सीखा।

जीवन में कुछ हासिल करना है तो विश्वास खुद पर रख, असफलता का फल कड़वा होता है कभी इसे भी तो चखा दृढ़ निश्चय के साथ इंसान फिर आगे बढ़ सकता ये आज मैंने सीखा है।

खुद की सोचू बदल, जुग बदल जाएगा, एक साधारण इसान भी श्रेष्ठ बन जाएगा। इंसान की सोच का पता लगाने का कोई मापदण्ड नहीं,
ये आज मैंने सीखा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब