Menu
हाइवे पर बड़ा हादसा टला, बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, कई यात्री घायल  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओ ने गौवंश को लगाया लापसी व गुड़ का भोग  |  वन विभाग की बड़ी कार्यवाही:खेत की रखवाली की आड़ में करता हिरन का शिकार,शातिर शिकारी गिरफ्तार,बंदूक व अवशेष जब्त  |  सेरूणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.46 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में पांचवें दिन उमड़े ग्रामीण, 182 बच्चों सहित 267 लोगों की हुई जांच  | 

27 अक्टूबर 2025,सोमवार,छठ पूजा की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अक्टूबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का  पंचांग-27.10.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा हो तो करें
करने योग्य कुछ उपाय जो आपको उन्नति देंगे


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….27.10.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु……………………………………. .हेमंत
मास…………………………………. कार्त्तिक
पक्ष…………………………………… ..शुक्ल
तिथि………………… षष्ठी. संपूर्ण (अहोरात्र)
वार………………………………… . सोमवार
नक्षत्र……मूल. अपरा. 1.28 तक / पूर्वाषाढ़ा
चंद्रमा………………….धनु. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…….अतिगंड. प्रातः 7.26 तक / सुकर्मा
करण…….कौलव. रात्रि. 7.05 तक / तैत्तिल


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.37.24 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.52.45 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.15.21
रात्रिमान………………………….12.45.13
चंद्रोदय………………….11.36.34 AM पर
चंद्रोदय………………….10.02.37 PM पर
राहुकाल….प्रातः 8.02 से 9.36 तक(अशुभ)
यमघंट…..पूर्वा. 10.51 से 12.15 तक(शुभ)
गुलिक…अपरा. 1.40 से 3.04 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…… मध्या.11.53 से 12.38(शुभ)
पंचक………………………….. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त………………………. आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……. दूध का सेवन कर यात्रा करें


विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर


लग्न ………………तुला 9°10′ स्वाति 1 रू
सूर्य ………………तुला 9°39′ स्वाति 1 रू
चन्द्र ………………..धनु 9°54′ मूल 3 भा
बुध ………. .वृश्चिक 3°13′ विशाखा 4 तो
शुक्र …………….कन्या 22°10′ हस्त 4 ठ
मंगल ………. तुला 29°45′ विशाखा 3 ते
बृहस्पति ……….कर्क 0°33′ पुनर्वसु 4 ही
शनि * ………मीन 1°54′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * …….कुम्भ 21°31′ पूर्वभाद्रपद 1 से
केतु * …..सिंह 21°31′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


अमृत…………….प्रातः 6.37 से 8.02 तक
शुभ…………….प्रातः 9.26 से 10.51 तक
चंचल…………..अपरा. 1.40 से 3.04 तक
लाभ……………अपरा. 3.04 से 4.28 तक
अमृत…………….सायं. 4.28 से 5.53 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


चंचल……… सायं-रात्रि. 5.53 से 7.28 तक
लाभ……..रात्रि 10.40 से 12.15 AM तक
शुभ……रात्रि. 1.51 AM से 3.27 AM तक
अमृत….रात्रि. 3.27 AM से 5.02 AM तक
चंचल…..रात्रि. 5.02 AM से 6.38 AMतक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


06.48 AM तक———-मूल—3—–भा
01.28 PM तक———-मूल—4—–भी
08.04 PM तक—पूर्वाषाढ़ा —–1——भू
02.39 AM तक—पूर्वाषाढ़ा—–2—–धा
उपरात रात्रि तक—पूर्वाषाढ़ा—–3—–फा

राशि धनु – पाया ताम्र__


आज का दिन


व्रत विशेष……………सूर्य षष्ठी / डाला छठ
अन्य व्रत……………………………..नहीं है।
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष…………………. चातुर्मास जारी
दिन विशेष………………..पैदल सेना दिवस
दिन विशेष…..व्यावसायिक चिकित्सा दिवस
पंचक………………………………… नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………..आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………….. आज नहीं है।
खगोलीय…… वृश्चिके भौम. अपरा. 3.41पर
खगोलीय.. अनुराधायां बुध. प्रातः. 9.31 पर
खगोलीय…… चित्रायां शुक्र रात्रि. 5.10* पर
सर्वा.सि.योग……………………आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग….. अपरा. 1.28 से रात्रि पर्यंत


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………..28.10.2025
तिथि…… कार्तिक शुक्ला षष्ठी – 2 मंगलवार
व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…. अष्टाह्निका विधान प्रारंभ (जैन)
दिन विशेष…………………. चातुर्मास जारी
दिन विशेष……. अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस
पंचक………………………………….नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………..आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………….. आज नहीं है।
खगोलीय………………………. आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग……………………आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग……………. अपरा. 3.45 तक


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा हो तो करें
करने योग्य कुछ उपाय जो आपको उन्नति देंगे

अपने भाग्योदय के लिए करें ज्योतिष से संबंधी कुछ सकारात्मक उपाय

ज्योतिष के अनुसार किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ भाग्य का मजबूत होना भी जरुरी होता है। भाग्य के मजबूत न होने के कारण ही कई बार हमें असफलता का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आप घर, व्यापार और धन से जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इन उपायों से आपका भाग्योदय होगा। जिससे कार्यों में सफलता के योग बनते हैं जानते हैं उपाय…

प्रतिदिन उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियां निहारे।

ज्योतिष के अनुसार हमारी हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और नीचले भाग में श्री हरि विष्णु का स्थान होता है। इसलिए जब आप प्रातःकाल सोकर उठे तो सबसे पहले अपनी हथेलियों को निहारना चाहिए उसके बाद तीन या फिर चार बार अपने चेहरे पर फेरना चाहिए। इससे आपकी किस्मत खुलने लगती है

शनिदेव के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें

नौकरी से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें और शनि देव के मंत्रो काजाप करें। इसे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

अगर आपके व्यापार में परेशानियां आर ही हैं या व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो अपने व्यापार स्थल पर वृद्धि यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। इससे आपके व्यापार में वृद्धि होती है। धन का आवगमन सुगम होता है।

जब घर में नकारात्मकता बढ़ जाती है तो उसके कारण लड़ाई और क्लेश होने लगता है। घर में सकारात्मकता लाने के लिए प्रतिदिन नमक के पानी से पोंछा लगाना चाहिए। अगर प्रतिदिन न कर सकें तो शुक्रवार और शनिवार के दिन ये उपाय करें। इससे घर के सदस्यों को बीच आपसी प्रेम की भावना बनी रहती है।

संतान सुख पाने के लिए रामेश्वरम की यात्रा करें।
संतान सुख पाने के लिए माता-पिता हर तरह से इलाज करवाते है, डाक्टर और हकीमों के चक्कर काटते हैं। धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना करते हैं। लेकिन संतान की प्राप्ति नहीं हो पाती है इसका कारण पितृदोष भी हो सकता है। जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति की कामना है, उन्हें रामेश्वरम की यात्रा करना लाभकारी रहता है, साथ ही सर्प देवता की पूजन भी करना चाहिए।

काली चींटी और मछलियों को आटा खिलाएं
भाग्योदय करने के लिए शक्कर और आटा मिलाकर काली चींटियों को डालना चाहिए साथ ही मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना चाहिए। इससे आपका भाग्य साथ देता है और धन लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। कामकाजी लोगों को हाल की उपलब्धियों के लिए सहकर्मियों से सराहना और मदद मिलेगी। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज अपनी पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। अपना क़ीमती समय सिर्फ़ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर क़दम बढ़ाएँ और उसपर अमल करना शुरू करें। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। आज आपको और आपके जीवनसाथी के साथ के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आज के दिन आपको जो खाली समय मिलने वाला है, उसका भरपूर लाभ लें और अपने परिवार के साथ कुछ प्यार भरे पल गुज़ारें। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपके लिए ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आज आपकी मुस्कान बेमानी है क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का उपयोग अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा आनंद आप ले पाएंगे।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अगर आप सही लोगों से संपर्क और लेन-देन करेंगे, तो आप अपने करियर में तरक़्क़ी कर सकते हैं। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको भारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब