Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

कलाकारों ने विश्व कलाकार दिवस मनाया

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 अक्टूबर 2025

विश्व कलाकार दिवस पर वरिष्ठ कलाकार भूरमल सोनी द्वारा विविध कलाओं के कलाकारों का सम्मान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर के आर्टिस्ट,अभिनय, संगीत एवं विविध कलाओ के नामचीन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई । आधुनिक मशीनरी तथा कम्प्यूटर एवं ऐपो के माध्यम से विभिन्न कलाओं के घटते रूझान पर चिंता जताई। वरिष्ठ चित्रकार कलाश्री(मो.शरीफ), वरिष्ठ ,रंगकर्मी विपिन पुरोहत , आर्टिस्ट पृथ्वीसिंह , आर्टिस्ट हरकत,ठाकुर दास स्वामी, पेन्सिल स्केचर दर्शना स्वामी का शाल, श्रीफल साफ़ा देकर स्वागत किया गया।अभिनय , संगीत, चित्रकला , राजस्थानी परंपरागत फोक,विवाह गीत आदि कलाओं पर पाश्चात्य प्रभावो, आधुनिकीकरण , फ्लेक्स प्रिन्टिग,केनवास प्रिंटिंग , एम्ब्रोस,कम्प्यूटिंग, मोबाइल ऐप्स,पोप संगीत आदि के कारण कला एवं संस्कृति पर कुठाराघात पर विचार विमर्श किया गया।
आधुनिक युग में संगीत के परम्परागत वाद्य यंत्रों एवं कलाकारों के रोटी रोज़ी व भविष्य को लेकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की आवश्यकता है । लक्ष्मण सोनी आदि ने कलाकार दिवस पर विचार व्यक्त किए, इस अवसर पर पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव भी उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। युवा कालाकारो का भी शाल साफ़ा श्रीफल माल्यार्पण से सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब