श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 अक्टूबर 2025
श्रीगोपाल गौशाला दुलचासर में सरोज देवी धर्मपत्नी कमल किशोर लढा, पवन कुमार, निकिता, हार्दिका लढा गिरीश करनाणी निवासी सिंथल ने शनिवार को परिवार सहित गौशाला पधारें तथा गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन कर गौमाताओं को पोस्टिक आहार बिनोला खल मुंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा कर भोग लगाया इस दौरान भंडारा वितरण में नंदकिशोर, मनोज कुमार बाहेती,भैरूदान सोनी श्रीडूंगरगढ़ ने सहयोग किया। सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि लढा परिवार ने रू 4100/-की पावन राशि भी समर्पित की। जयचंद तोषनीवाल धनेरू हाल बीकानेर ने रु1100/,गौरीशंकर रु500/, मनोज कुमार बाहेती दुलचासर ने रू 500/-की पावन राशि समर्पित की समस्त दानदाताओं का गौशाला कमेटी ने आभार प्रकट करते ईश्वर से मंगल कामना की।











