श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 अक्टूबर 2025
बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर जिले में चल रही गलत गिरदावरी और मूंगफली खरीद में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल से फोन वार्ता कर जानकारी ली, डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि मेरी स्वयं की बात गिरदावरी के संबंध में जिला कलेक्टर एवं मूंगफली खरीद पर सहकारिता मंत्री गौतम दक से फोन वार्ता कर इस मुद्दे का शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं तोलाराम कुकणा भी साथ रहे। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तुरंत पहल करते हुए बीकानेर कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि से फर्जी गिरदावरी की जांच और दोषी कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत कर मूंगफली खरीद प्रतिशत बढ़ाने की मांग रखी, ताकि किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल सके। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने टीकमचंद बोहरा ( राज फैड) से भी चर्चा कर किसानों को राहत देने के ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट कहा भाजपा हमेशा किसानों की हितैषी है किसानों के साथ अन्याय किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












