Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर पहुंचे विधायक सारस्वत के घर, व्यक्त की गहरी संवेदना

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अक्तूबर

विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन दुर्गा देवी के आकस्मिक निधन पर रविवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री जोराराम कुमावत और भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर ग्राम गुसाईंसर बड़ा पहुंचे। दोनों नेताओं ने विधायक सारस्वत से मुलाकात कर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

नेताओं ने कहा कि दुर्गा देवी का निधन परिवार और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, मदन सोनी, भरत ठुकरियासर, महेन्द्र पारीक सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब