Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

कुम्भाराम आर्य की पुण्यतिथि पर महर्षि दयानंद छात्रावास व वीर तेजा ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न,तेजाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 23 अप्रैल को

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अक्टूबर 2025

महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक रविवार को समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत किसान मसीहा एवं स्वतंत्रता सेनानी कुम्भाराम आर्य की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने आर्य के किसान हितैषी कार्यों को याद करते हुए कहा कि समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर मृत्युभोज और डीजे जैसी सामाजिक कुरीतियों को बंद करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।


बैठक में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को नवनिर्मित तेजाजी महाराज मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए हर गांव से 10-10 नवयुवकों की टीम गठित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान धर्मशाला की मरम्मत कार्य के लिए ₹9 लाख की आवश्यकता बताई गई। उपस्थित समाजसेवियों ने मौके पर ही अपनी श्रद्धानुसार सहयोग राशि की घोषणा की, जिससे कुल ₹6,65,000 की राशि एकत्रित हुई।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष चांद राम चाहर ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में मास्टर प्रभुराम बाना, गोरधन खिलेरी (सरपंच प्रतिनिधि), सहीराम सायच, नानूराम नैन, पूनमचंद नैन, सुशील शेरडिया, तुलछाराम गोदारा, कोड़ाराम भादू, संतोष गोदारा धोलिया, सोहनलाल महिया ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर गोपाल सायच, सहीराम आर्य, शंकरलाल भंवाल, हड़मानराम बाना सहित अनेक मौजीज लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब