Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

फर्जी गिरदावरी और गलत रजिस्टे्रशन को लेकर सहकारिता मंत्री की दो टूक, गलत रजिस्ट्रेशन करने वाले ई-मित्र संचालकों के विरुद्ध भी होगी कार्रवाई

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अक्टूबर 2025

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने खरीफ 2025 में समर्थन मूल्य पर जिंस बेचान के लिए फर्जी गिरदावरी और गलत रजिस्ट्रेशन की शिकायतों पर सख्त रवैया अपनाते हुए निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों द्वारा बुवाई के विपरीत फर्जी गिरदावरी दर्ज की गई है, उनके विरुद्ध संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की जाए। दक सोमवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में राजफेड द्वारा किसानों से मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि फर्जी गिरदावरी के आधार पर यदि किसी ने समर्थन मूल्य पर जिंस बेचान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो उसे निरस्त किया जाए, ताकि वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का लाभ मिल सके। फर्जी गिरदावरी के आधार पर गलत रजिस्ट्रेशन करने वाले ई-मित्र संचालकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।सहकारिता मंत्री ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता जांच के लिए नैफेड और एनसीसीएफ की ओर से सर्वेयर लगाए जाएं। खरीद केन्द्रों पर जिंस की तुलाई हेतु पर्याप्त संख्या में कांटे लगाए जाएं और खरीदी गई फसल को वेयरहाउस में जमा कराने के लिए हैण्डलिंग एवं परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में राजफेड के प्रबंध निदेशक टीकम चन्द बोहरा, नैफेड के राज्य प्रमुख महेंद्र सिंह रावत, एनसीसीएफ की राज्य प्रमुख मधु शर्मा, राजफेड महाप्रबंधक वाणिज्य कार्तिकेय मिश्रा एवं उप प्रबंधक आईटी पवन ओझा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब