श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अक्टूबर 2025
श्रीकृष्णा गौसेवा समिति दुसारणा का गोपाष्टमी के पावन पर्व पर 30 अक्टूबर 2025 को संतो के कर कमलों से भव्य लोकार्पण समारोह होगा 30 अक्टूबर सुबह 10 बजे से हवन अनुष्ठान व 11 बजे वैदिक मंत्रोचार संतो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत समारोह व 11:30 बजे भव्य लोकार्पण होगा तथा 12.15 बजे गौपूजन व के साथ गौमाताओं का गौशाला में प्रवेश होगा तथा दोपहर 1 बजे से समारोह में शामिल होने वाले संतो के प्रवचन व सत्संग प्रारंभ होगा। समारोह में बीकानेर से दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज, कोलायत से सत्यानंद जी महाराज, ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम सागर से आशीषजी महाराज व नापासर से पंडित प्रकाश तिवाड़ी शामिल होंगे। समिति सदस्यों द्वारा आयोजन के प्रचार प्रसार हेतु सोमवार को पोस्टर का विमोचन किया गया।इस दौरान गौशाला अध्यक्ष मोहनराम गोदारा, भामाशाह पेमाराम गोदारा, समिति के रामप्रताप सारण, मैनेजमेंट टीम के सदस्य रामप्रताप गोदारा, सांवरदास, भागीदास, कालूराम सुथार, रूघाराम मूंड दुसारणा पीपासरिया सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। समिति सदस्यों ने गौभक्तों व श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है।











