Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

ससुराल आए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी, हुई मौत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 अक्टूबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव इंदपाल सर से  दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अपने ससुराल आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय मुकेश पुत्र त्रिलोकचंद नाई निवासी डूंगरबालाजी, गोपालपुरा रविवार को अपने ससुराल इंदपालसर स्थित ससुर ज्ञानीराम नाई के घर आया था।

बताया जा रहा है कि यहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। सोमवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। हैड कांस्टेबल देवाराम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब