Menu
15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

योग पद्धति धरातल पर लागू होने से होगा विश्व का कल्याण : राष्ट्रीय प्रभारी ओम कालवा

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 अक्टूबर 2025

श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय योग क्रांति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी ख्याति प्राप्त योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने बताया उनकी पूरी योगा टीम एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है और जल्द ही रिपोर्ट आयुष मंत्रालय और भारत सरकार को सौंपेगी। कालवा ने कहा भारत ही वो अकेला देश है जो विश्व कल्याण की भावना रखता है। देश की प्राचीन योग और आयुर्वेद जैसी प्रमाणिक परम्पराओं को चंद लोग दबा रहे हैं। वास्तव में देखा जाए तो सरकार अनिवार्य रूप से अगर धरातल पर लागू कर दे तो निश्चित तौर पर देश ओर सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो सकता है। मगर बड़ी विडंबना है कि वर्तमान पीढ़ी केवल अपने ओर अपने परिवार के कल्याण तक ही सीमित हो गई है। राष्ट्रीय योग क्रांति अभियान के तहत ओम कालवा और उनकी टीम देश के बेरोजगार योग प्रशिक्षकों व योग संगठनों को साथ लेकर चौरासी पेज की फाइल सरकार को सौंपेंगे। ओम कालवा निरोगी जीवन सोशल मीडिया के तमाम चैनलों पर ओम कालवा चौरासी सवालों के चौरासी सटीक जवाब में भारतीय योग संस्कृति का उल्लेख करते हुए लिखा है कि योग धरातल पर लागू क्यों करना चाहिए इसके क्या मानदंड है संपूर्ण रूपरेखा तैयार कर चुके हैं। देश के योग संगठनों के साथ ओम कालवा और उनकी टीम ने आम पब्लिक से भी अपील कर रहे हैं कि इस अभियान के पुनीत कार्य में सहयोगी बने ये कार्य मानव कल्याण के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। कालवा ने बताया इस अभियान के राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक राजदूत योगगुरू सुनिल सिंह व प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर क्रांतिकारी योगाचार्य रामावतार यादव सीकर को बनाया गया है जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब