Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

गांव से शहर दीपावली मनाने गए परिवार के घर में चोरी, लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 अक्टूबर 2025

दीपावली मनाने परिवार के साथ गांव से शहर गए एक परिवार की खुशियां तब मायूसियों में बदल गईं, जब वे घर लौटे। घर के ताले टूटे हुए मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी, संदूके और बेड खोलकर कीमती सामान ले उड़े।

वारदात सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव टेऊ में विनोद कुमार मोदी के घर पर हुई। पीडि़त 33 वर्षीय सुमित कुमार मोदी पुत्र विनोद कुमार मोदी ने सेरूणा पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर 2025 को वे लोग दीपावली मनाने बीकानेर गए थे। 21 अक्टूबर को लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर चोरी का पता चला।

सुमित ने बताया कि चोर 1.5 भरी सोने की चैन, 3.5 भरी का सोने का सेट, 3 अंगूठियां, 2 जोड़ी टॉप्स, 3 भरी टूटी सोने की चूड़ी, 4 नाक लूंग, 7 जोड़ी चांदी की पायल, आधा किलो चांदी (टूट-फूट), चांदी का गिलास-प्याला (7 नग), 10-10 ग्राम के 7-8 चांदी के सिक्के, नगदी 17 हजार रुपए तथा एक हाथघड़ी चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल सत्यवीर को जांच सौंपी है। पीडि़त परिवार ने चोरों को जल्द पकड़कर चोरी का सामान बरामद करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब