Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

मूंगफली खरीद में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर संभागीय आयुक्त ने ली बैठक, कहा- गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 अक्टूबर 2025

जिले में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर और सभी उपखंड अधिकारियों के साथ बैठक की। संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्टर और सभी एसडीएम को मूंगफली खरीद में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मीणा ने कहा कि गड़बड़ी में किसी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की संलिप्तता भी अगर पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि इस मामले में तह तक जाकर गिरदावरी में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। संभागीय आयुक्त ने कहा कि टोकन अगर गलत कटा है तो उसे राजफैड के स्तर पर जयपुर में ही ब्लॉक कर दिया जाएगा।

संभागीय आयुक्त के पूछने पर श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम ने बताया कि मूंगफली खरीद में गड़बड़ी को लेकर जो शिकायतें प्राप्त हुई, उनकी जांच करने पर ज्यादातर शिकायतें सही पाई गई है। इसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भिजवाई जा रही है।

विदित है कि समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद को लेकर ऑनलाइन जारी हुए सभी 70 हजार टोकन के भौतिक सत्यापन करने का निर्देश जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा पहले ही सभी उपखंड अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। एसडीएम के स्तर पर इन टोकनों का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है।

बैठक में संभागीय आयुक्त के अलावा जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव, एडीएम सिटी रमेश देव समेत जिले के सभी एसडीएम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब