श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 अक्टूबर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मंगलवार को संगीता देवी धर्मपत्नी सुरेंद्र कुमार सोनी निवासी मगरासार प्रवासी अहमदाबाद अपनी माताजी सावित्री देवी बहन,उषा,कविता कनिष्क,लक्ष्य,रूद्र,मानवी,भाभी डिंपल मुंधड़ा निवासी दुलचासर के साथ गौशाला में पधारकर गौशाला की गौमाताओं को खल मुंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा का भोग लगाया तथा भंडारा वितरण में मगराज मुंधड़ा निवासी दुलचासर ने सहयोग किया। सचिव रेवंत सिंह पडिहार ने बताया की संगीता देवी सोनी परिवार ने ₹ 4100 की पावन राशि भी समर्पित की। गौशाला कमेटी ने आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से मंगल कामना की।











