Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़ में दो युवा प्रतिभाओं का सम्मान: मालू भवन में चारित्र आत्माओं के सान्निध्य में हुआ गरिमामय कार्यक्रम

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अक्टूबर 2025

श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय मालू भवन में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ की दो युवा प्रतिभाओं के सम्मान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण के साथ हुई।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में सम्मानित हुए सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया तथा पब्लिक कॉन्फिडेंट स्पीकिंग (CPS) की प्रथम कन्या जोनल ट्रेनर बनी प्रीतिका पुगलिया का समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।

सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल की मोनिका मालू, श्री ओसवाल पंचायत के अक्षत पुगलिया और तेयुप के पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा ने भी दोनों प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर साध्वी संगीतश्री व साध्वी डॉ. परमप्रभा ने दोनों का आशीर्वचन करते हुए कहा कि वे संघ और संघपति के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ प्रगति पथ पर आगे बढ़ें। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री ने मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रदीप पुगलिया ने संघ और संस्था की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने प्रीतिका पुगलिया को संघ सेवा के साथ निरंतर प्रगति करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, कार्यसमिति सदस्य महेंद्र कुमार मालू, अम्बिका डागा, मंजू बोथरा, विनय दुगड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
तेरापंथ महिला मंडल ने दोनों प्रतिभाओं को साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा जैन दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब