श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अक्टूबर 2025
गांव मिंगसरिया की राधा कृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी के अवसर पर ग्रामीणों ने कामधेनू पूजा का आयोजन कर गांव में सुख समृद्धि की कामना की। गौशाला समिति के अध्यक्ष नेमाराम प्रजापत ने बताया कि कामधेनू पूजन पुजारी तिलोकदास महाराज द्वारा विधि विधान से संपन्न करवाई गई जिसमें मंत्री विजय सिंह, उपाध्यक्ष रामलाल पूनियां, रामलाल गोदारा, संदीप सिंह मिंगसरिया, दिलीपसिंह हंसावत सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने गौसेवा का संकल्प लिया।











