Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

गोपाष्टमी के पर्व पर कोटासर करणी गौशाला में हवन,गौ पूजन,गौ आरती और दीपदान के साथ हुए भव्य आयोजन,दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौसेवा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अक्टूबर 2025

गोपाष्टमी के पर्व पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गुरुवार सुबह पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गोपाष्टमी महोत्सव पर पधारे हुए संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्री श्री 108 अनंत विभूषित राष्ट्र संत परम पूज्य दाता श्री रामेश्वरानंद जी महाराज सागर बीकानेर ने दिव्य सत्संग में बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने आज ही के दिन पहली बार गो चारण का कार्य प्रारंभ किया। श्री श्री 108 महंत श्री स्वामी सत्यानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि गौ माता धर्म की धुरी है सनातन धर्म में गौ माता की सबसे बड़ी मान्यता है। गोवत्स पूज्य आशीष जी महाराज ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम सागर का प्रवचन हुआ दिव्य सत्संग में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित आस-पास के गावो से गौभक्त श्रद्धालु पधारे। गौशाला में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा बीकानेर ने गोपाल सहस्त्रनाम के दिव्य पाठ का आयोजन करवाया पंडित पंकज कुमार पुरोहित सहित 11 विद्वान पंडितों ने गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ सम्पन्न करवाया इस अवसर पर गौशाला में पधारे हुए अतिथियो,भामाशाहों व ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से गो पूजन व गौ आरती में भाग लिया। संध्याकालीन बेला में पूज्य संत धरानंद सरस्वती जी महाराज सागर का दिव्य सत्संग का आयोजन हुआ दीपदान का आयोजन पूज्य संतों के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दानदाताओं ने दिल खोलकर दान किया। केशरी चंद भेरुदान मूंधड़ा दुलचासर ₹11000 की राशि समर्पित कर गौ माताओं को अखण्ड भंडारा किया गया। वही 11000 की राशि दिल्ली प्रवासी गोपाल महिया दुलचासर ने समर्पित कर चारा दान का संकल्प लिया। ₹10000 की राशि प्रकाश पांडे कल्पना पांडे मुंबई ने सेवा समर्पित कर चारा दान का संकल्प लिया।
₹ 2100 गुप्तदान, ₹2100 गणेश राठी, ₹2100 शिवरतन सोमानी, ₹5100 पूनम चंद मूंधड़ा दुलचासर,₹ 2100 गौरीशंकर बाबूलाल मूंधड़ा दुलचासर,₹ 1100 प्रभु राम जाखड़,₹ 2100 अमोलक कुमार संघाई मुंबई, ₹2100 अजय कुमार जोशी रेड़ी, ₹5100 थानेदार लाभू राम गोदारा, ₹1100 राजेश कुमार कड़वासरा, ₹1100 मोहनलाल सुथार, ₹1000 देवीलाल मास्टर, ₹1100 पेमाराम गोदारा, ₹1100 मोहन सिंह भाटी, ₹ 2100 निरंजन लाल सोनी ₹2100 नगद एवं एक पिकअप मूंगफली चारा हरि किशन महावीर प्रसाद सारस्वत खारडा हाल बीकानेर,₹ 1100 बजरंगलाल सुथार बीकानेर, ₹1100 जुगल किशोरओझा बीकानेर,₹2100 प्रवीण कुमार महात्मा बीकानेर,₹ 2100 पंडित मेघराज पुरोहित बीकानेर,₹ 1100 पूज्य संत धरानंद सरस्वती सागर,₹ 1100हरिराम भादू लिखमीसर दिखनादा विजय सिंह राठौड़ सूडसर,विमला देवी जयपुर, रामेश्वर लाल जोशी गंगाशहर, रामनारायण सुथार, शिवलाल गोदारा दुसारणा, भागीरथ ओझा दुलचासर सहित बड़ी संख्या में दानदाताओ ने राशि समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी द्वारा अतिथियों व भामाशाहों का दुपट्टा पहना कर गौशाला स्मृति चिन्ह समर्पित कर सम्मान किया गया। गौशाला कमेटी के सदस्य व कार्मिक उपस्थित रहे। गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा की कमान संभालते हुए श्रमदान कर गौसेवा में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब