श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अक्टूबर 2025
भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा देहात जिलाअध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं मुख्य वक्ता ओम सारस्वत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व शिखर की ओर अग्रसर है। उन्होंने भारत का नाम और सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और हर वर्ग तक जनकल्याण की योजनाएँ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी को अपनाकर हम अपने गांव, शहर, प्रदेश और देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे सकते हैं।

भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता देशहित में सच्चे समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है।मुख्य वक्ता ओम सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही आत्मनिर्भर भारत योजनाएँ देश के हर नागरिक को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यकर्ताओं व नेताओं ने हर घर स्वदेशी अपनाने की शपथ ली इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई।

इस अवसर पर रामेश्वर पारीक,भंवरलाल जांगिड़, कोजू राम सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, लीलाधर बोथरा, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ,नरेश मोट, मोहन कुलड़ीया, पवन स्वामी,पार्षद अरुण पारीक,जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार,भरत सुथार, लोकेश गौड़, रजत आसोपा,मदन सोनी, महेंद्र शर्मा, रतन सिंह राठौड़, जगदीश पारीक आईदान पारीक, लक्ष्मीनारायण सेवग, रामचंद्र नाथ मोहननाथ,रेखा भदानी, मदन मेघवाल, भिन्यानाथ सिद्ध, कालूनाथ, अशोक सिंह, श्रवण सिंह, जेठाराम भांभू, जीतू माली, बजरंग प्रजापत सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










