श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अक्टूबर 2025
गोपाष्टमी के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सेवा व श्रद्धा का अनूठा संदेश देते हुए कस्बें की निराश्रित गौवंश को खळ व चूरी का भोजन करवाया कार्यकर्ता शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर निराश्रित गायों को खल-चूरी खिलाकर गोसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस पहल न सिर्फ पशुओं की भूख मिटाई बल्कि समाज में गौसेवा सकारात्मक संदेश देते हुए बताया की सनातन धर्म में गौमाता की सबसे बड़ी मान्यता है। उन्होंने कस्बें वासियों व गोभक्तों से अपील की प्रत्येक घर से हर एक गौवंश को रोजाना ,खळ-चुरी,रोटी, गुड़ जरूर दे ताकि निराश्रित गौवंश का पेट भरे और वे अपाच्य वस्तुएं खाने से बचें। इस सेवा के दौरान विहिप के कार्यकर्ताओं सहित अनेक गौभक्त शामिल हुए और नियमित रूप से गौसेवा करने का संकल्प भी लिया।















