Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

प्रदेश के बेरोजगार योग प्रशिक्षक कालवा और पुरोहित के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय में सोमवार को सौंपेंगे ज्ञापन : योग महासंघ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 नवम्बर 2025

श्री डूंगरगढ़। राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ प्रदेशाध्यक्ष क्रांतिकारी योगाचार्य रामावतार यादव सीकर ने जानकारी देते हुए बताया। पीएम श्री विद्यालयों से हटाए गए योग प्रशिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को शिक्षा निदेशालय बीकानेर के निदेशक सीताराम जाट को राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक व राष्ट्रीय योग क्रांति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी ख्याति प्राप्त योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा व प्रदेश सलाहकार योगाचार्य भुवनेश पुरोहित उनकी टीम के नेतृत्व में प्रदेश भर से पीएम श्री विद्यालयों से हटाए गए योग प्रशिक्षकों द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा योग महासंघ के प्रदेश सलाहकार योगाचार्य भुवनेश पुरोहित ने बताया ज्ञापन में विभिन्न मांगे जिसमें पूर्व में लगे योग प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए, शारीरिक शिक्षकों से योग कालांश वापस योग प्रशिक्षकों को दिया जाए, वेतनमान बढ़ाया जाए, आयु सीमा में छूट दी जाए, योग प्रशिक्षको के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ न करें, कार्यकाल बढ़ाया जाए, स्थाई रोजगार की मांग को लेकर प्रदेश के कोने कोने से सोमवार दोपहर 12 बजे बेरोजगार योग प्रशिक्षक राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के नेतृत्व में निदेशक महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे। जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ प्रदेशाध्यक्ष क्रांतिकारी योगाचार्य रामावतार यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष योगाचार्य राकेश कुमार तुनवाल, प्रदेश महासचिव डॉ मनोज कुमार सैनी, प्रदेश महामंत्री योगाचार्य जय सिंह जांगिड, प्रदेश सलाहकार योगाचार्य भुवनेश पुरोहित राज्य कार्यकारिणी, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश की राजधानी में आन्दोलन शुरू कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब