श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 नवम्बर 2025
भामाशाह चेन्नई प्रवासी ठेकेदार रामेश्वरलाल छड़िया सुथार कुचोर अगुणी का देवलोक गमन हो जाने पर गौशाला परिवार ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गोलोक वासी आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में जगह दे और इस दुःख की घड़ी में परिवार को संभल प्रदान करने की शक्ति दे गोलोक वासी आत्मा की शांति हेतु के रूप में गौ माताओं को गौ सेवा समर्पित कर आत्म शांति की कामना की अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि भामाशाह ने गौशाला में अनेक गौ सेवा के कार्य गौशाला निर्माण हेतु कार्य एवं गौ सेवा निरंतर चलती रहे उसके लिए भरपूर प्रयास किया। भूमि दान, अमावस्या पर गौ सेवा,परिवार के प्रत्येक सदस्य के जन्मोत्सव पर एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर गौ सेवा करना उनकी कार्य शैली में रहा।











