Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

बीकानेर : जम्मूतवी एक्सप्रेस में सैन्य जवान की चाकू से हत्या, कोच अटेंडेंट हिरासत में

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 नवम्बर 2025

बीकानेर जीआरपी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में एक आर्मी जवान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

जीआरपी थाना अधिकारी सीआई आनंद गिल ने बताया कि मृतक की पहचान जिगर कुमार (27 वर्ष), निवासी गुजरात के रूप में हुई है। घटना लूणकरनसर स्टेशन से ट्रेन के निकलने के बाद हुई।

सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने जवान के परिजनों और आर्मी अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

फिलहाल मारने वाले आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है, हालांकि जीआरपी ने कुछ संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सीआई आनंद गिल ने बताया कि आर्मी अधिकारियों और परिजनों के बीकानेर पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद रेलवे यात्रियों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब