श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 नवम्बर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में देवउठनी एकादशी व तुलसी जी विवाह के पावन अवसर पर शिवनारायण सुपुत्र दिवंगत खेमाराम कांगला जोशी ने एक झाल मुंगफली चारा गौमाताओं के लिए समर्पित किया तथा देव उठनी एकादशी एवं तुलसी जी विवाह के शुभ पावन अवसर पर रेवन्त मल मोहता के सुपुत्र अमित, अजीत, किशोर मोहता निवासी दुलचासर प्रवासी अहमदाबाद के द्वारा श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गोमाताओं को लापसी का पावन भोग लगाया व रु4100/-की पावन राशि समर्पित की। सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं राजेन्द्र सोनी सुपुत्र रतनलाल सोनी निवासी दुलचासर प्रवासी पुणे के द्वारा गौशाला की गौमाताओं लापसी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगाया गौशाला कमेटी ने सभी का आभार जताकर ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की।











