श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 नवम्बर 2025
श्री करणी गो सेवा समिति गौशाला कोटासर में देवउठनी एकादशी के अति पावन पर गौशाला के भामाशाह पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा बीकानेर ने गौशाला को एक देशी राठी नस्ल का नन्दी अपने घर पर तैयार करके गौशाला को समर्पित किया है। जिसका नाम जय गणेश रखा गया है। गौशाला कमेटी ने रमेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गौशाला कमेटी ने बताया कि रमेश कुमार द्वारा दूसरा नन्दी है जो अपने घर पर तैयार समर्पित किया है उसे पूर्व एक नारायण नंदी नाम से भी गौशाला को समर्पित किया था।











