Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान 4 नवम्बर से, बीएलओ घर-घर करेंगे गणना प्रपत्र वितरण

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 नवम्बर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन एवं अद्यतन कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। यह अभियान 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा, जिसके दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और उन्हें भरवाकर वापस लेंगे।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने जानकारी दी कि अब तक विधानसभा डूंगरगढ़ की वर्तमान मतदाता सूची में 71.64 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2002 की मतदाता सूची से BLO ऐप पर पूरी कर ली गई है, जबकि शेष कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र की दो प्रतियां प्रत्येक मतदाता को दी जाएंगी। इसे मतदाता बीएलओ की सहायता से भरेंगे और उसमें नई रंगीन फोटो व हस्ताक्षर सहित एक प्रति वापस बीएलओ को जमा करवानी होगी। इसके साथ किसी प्रकार का दस्तावेज संलग्न नहीं करना होगा। इच्छुक मतदाता चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भर सकते हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ –

मुद्रण/प्रशिक्षणः 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025

घर-घर गणना चरण: 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन: 9 दिसम्बर 2025

दावे एवं आपत्तियाँ: 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026

सुनवाई एवं सत्यापन: 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 फरवरी 2026

निर्वाचक पदाधिकारी ने अपील की है कि सभी पात्र नागरिक अपने विवरण सही करवाने, नया नाम जोड़ने या आवश्यक संशोधन हेतु इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें ताकि आगामी चुनावों में वे अपने मताधिकार का उपयोग सुनिश्चित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब