Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

सफाईकर्मियों की आपसी रंजिश में जमादार महिला से बदसलूकी, मंगलसूत्र भी छीना,मामला दर्ज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 नवम्बर 2025

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के सफाईकर्मियों के बीच की  आपसी  रंजिश सोमवार को  झगड़े  में तब्दील हो गई और मामला इतना बढ़ा कि थाने तक पहुंच गया। कस्बे के मोमासर बास निवासी ललिता पत्नी विष्णु कुमार वाल्मीकि, जो नगर पालिका में जमादार के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

ललिता ने थाने में  रिपोर्ट में दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी अनील कुमार पुत्र प्रकाशचंद्र और 

श्रवण उर्फ मिथुन पुत्र सांवरमल वाल्मीकि निवासी मोमासर बास, उससे रंजिश रखते हैं। दोनों सफाईकर्मी शांति पत्नी जगदीश की पैरवी करते हैं और मुझे लगातार धमकियां देते रहे हैं। इसकी शिकायत ईओ नगरपालिका को दे रखी थी।

ललिता के अनुसार, सोमवार सुबह जब वह मुख्य बाजार में सफाई करवा रही थी, तभी श्रवण वाल्मीकि आया और उसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अभद्रता की और लज्जा भंग की कोशिश की। इतने में ललिता का बेटा विकास बीचबचाव के लिए आया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी।

कुछ देर बाद लक्ष्मीनारायण पुत्र ख्यालीराम और भागीरथ पुत्र सांवरमल वाल्मीकि भी वहां पहुंच गए और दोनों मां-बेटे से मारपीट करने लगे। आसपास के सफाईकर्मियों ने बीचबचाव कर किसी तरह छुड़वाया।

ललिता ने बताया कि इसके बाद आरोपी श्रवण अपने घर से लिच्छमादेवी, मंजूदेवी, धापादेवी, निशादेवी और सुनिता को बुला लाया। इन महिलाओं ने भी मिलकर मारपीट की। झगड़े के दौरान लिच्छमादेवी ने मेरे गले में पहना सोने का मंगलसूत्र तोड़कर छीन लिया।

घटना के बाद आरोपी धमकियां देकर मौके से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब