श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 नवम्बर 2025
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार राजस्थान राज्य महिला नीति- 2021 के तहत मंगलवार को स्थानीय महाविद्यालय में “स्वयं सहायता समूह (SHG) गठन एवं उनकी उपयोगिता” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता निशा सोडा, सहायक आचार्य ने विद्यार्थियों को स्वयं सहायता समूह के गठन की प्रक्रिया, उनकी कार्यप्रणाली एवं आर्थिक स्वावलम्बन में भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम प्रभारी राजश्री स्वामी, सहायक आचार्य ने स्वयं सहायता समूहों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में सहायक आचार्य तंवर एवं शुभनन्दिनी ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यार्थियों ने व्याख्यान से प्रेरणा लेते हुए भविष्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने का संकल्प लिया।










