Menu
हाइवे पर बड़ा हादसा टला, बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, कई यात्री घायल  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओ ने गौवंश को लगाया लापसी व गुड़ का भोग  |  वन विभाग की बड़ी कार्यवाही:खेत की रखवाली की आड़ में करता हिरन का शिकार,शातिर शिकारी गिरफ्तार,बंदूक व अवशेष जब्त  |  सेरूणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.46 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में पांचवें दिन उमड़े ग्रामीण, 182 बच्चों सहित 267 लोगों की हुई जांच  | 

6 नवम्बर 2025,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 नवम्बर 2025

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-06.11.2025🕉️

दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ गुरुवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

दांपत्य में मधुरता/उन्नति चाहते हैं तो गुरुवार के
दिन करने योग्य कुछ सरल एवं सहज उपायौ


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….06.11.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु……………………………………. .हेमंत
मास………………………………… मार्गशीर्ष
पक्ष…………………………………….. कृष्ण
तिथि.. प्रतिपदा. अपरा. 2.55 तक / द्वितीया
वार…………………………………… गुरुवार
नक्षत्र…. कृतिका. रात्रि. 3.28* तक/ रोहिणी
चंद्रमा………. मेष. पूर्वा. 11.47 तक / वृषभ
योग…. व्यतिपात्. प्रातः 7.04 तक / वरीयान्
करण……………..कौलव. अपरा. 2.55 तक
करण……. तैत्तिल. रात्रि. 12.58* तक / गर


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.43.37 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.46.09 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.02.32
रात्रिमान…………………………. 12.58.07
चंद्रोदय……………………6.17.29 PM पर
चंद्रास्त……………………7.15.03 AM पर
राहुकाल…अपरा.1.38 से 3.01 तक(अशुभ)
यमघंट………प्रातः 6.44 से 8.06 तक(शुभ)
गुलिक….पूर्वा.9.29 से 10.52 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…… मध्या.11.53 से 12.37(शुभ)
पंचक……………………………. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त………………………. आज नहीं है।
दिशाशूल……………………….. दक्षिण दिशा
दोष परिहार……..दही का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर


लग्न …………… तुला 19°20′ स्वाति 4 ता
सूर्य ……………. तुला 19°40′ स्वाति 4 ता
चन्द्र ………….. मेष 26°47′ कृत्तिका 1 अ
बुध ……….. वृश्चिक 11°43′ अनुराधा 3 नू
शुक्र ………………. तुला 4°41′ चित्रा 4 री
मंगल ………..वृश्चिक 6°53′ अनुराधा 2 नी
बृहस्पति ………. कर्क 0°53′ पुनर्वसु 4 ही
शनि * ………मीन 1°27′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * …….कुम्भ 20°59′ पूर्वभाद्रपद 1 से
केतु * …. सिंह 20°59′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


शुभ……………..प्रातः 6.44 से 8.06 तक
चंचल…………पूर्वा. 10.52 से 12.15 तक
लाभ………….अपरा. 12.15 से 1.38 तक
अमृत…………..अपरा. 1.38 से 3.01 तक
शुभ……………..सायं. 4.23 से 5.46 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


अमृत………सायं-रात्रि. 5.46 से 7.23 तक
चंचल…………….रात्रि. 7.23 से 9.01 तक
लाभ…रात्रि 12.15 AM से 1.52 AM तक
शुभ…..रात्रि. 3.30 AM से 5.07 AM तक
अमृत…रात्रि. 5.07 AM से 6.44 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


11.47 AM तक—-कृतिका—-1——-अ

राशि मेष – पाया स्वर्ण


04.59 PM तक—-कृतिका—-2——–इ
10.13 PM तक—-कृतिका—-3——–उ
03.28 AM तक—-कृतिका—-4——–ए
उपरात रात्रि तक—-रोहिणी—–1——ओ

राशि वृषभ – पाया स्वर्ण__


आज का दिन


व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष…………… राष्ट्रीय नाचोस .दिवस
पंचक ……………………………आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………………आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
खगोलीय. अस्तं भौम् पश्चिमे.रात्रि.11.52 पर
पद्मक योग. अपरा.2.52 से रात्रि.3.28* तक
सर्वा.सि.योग`………………….. आज नहीं है।अमृ.सि.योग……………………. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………………….आज नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक…………………07.11.2025
तिथि…….. मार्गशीर्ष कृष्णा द्वितीया शुक्रवार
व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष…राष्ट्रीय केंसर जागरूकता दिवस
दिन विशेष………. राष्ट्रीय शिशु सुरक्षा दिवस
पंचक …………………………..आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…….. रात्रि. 9.17 से रात्रि. पर्यंत
हवन मुहूर्त………………………….. आज है।
खगोलीय…….स्वात्यां शुक्र . रात्रि. 9.06 पर
सर्वा.सि.योग`………………….. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………….आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग……………………आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


दांपत्य में मधुरता/उन्नति चाहते हैं तो गुरुवार के
दिन करने योग्य कुछ सरल एवं सहज उपाय

यह बात हम सभी जानते है कि गुरूवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित होता है। बृहस्पति देव को गृहस्थों का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि बृहस्पति पूजा करने से विवाह में हो रही देरी या दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियां खत्म हो जाती है। इसके अलावा गुरूवार के दिन कुछ उपाय करने से जातक को विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।

(1) गुरुवार को पति-पत्नी एक साथ बैठकर बृहस्पति भगवान की पूजा करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहती है ध्यान रखें कि पूजा पर बैठने से पहले पति-पत्नी दोनों ही पीले रंग के कपड़े पहनें।

(2) गुरूवार को पूजा स्थल पर चौकी पर पीला कपड़ा डालें और उस पर लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। इसके बाद गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध कर लें। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

(3) गुरूवार के दिन पत्नी लाल चुनरी ओढ़े, जिसे पति अपने कंधे पर रखे गमछे या कपड़े से बांध ले। उसके बाद दोनों हाथ जोड़कर भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता का ध्यान करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएगी।

(4) धन की प्राप्ति के लिए लक्ष्मी-नारायण के पास चांदी का एक सिक्का रखकर उसमें सिंदूर लगा दें और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करें। पूजा समाप्त होने के पश्चात उस सिक्के को अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की वृद्धि होगी।

(5) यदि आप सुख-समृद्धि की चाहत रखते हैं तो गुरुवार के दिन विष्णु और लक्ष्मी जी के सामने केसर डालकर देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।

(6) यदि जातक नौकरी में तरक्की चाहता हैं तो हर गुरुवार को केले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। ध्यान रखें कि केले के पेड़ के जड़ में जल चढ़ाने से पहले उसमें चुटकी-भर हल्दी जरूर डाल दें।

(7) यदि पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती रहती है या विचारों में मतभेद रहते है तो गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और लाल रंग का धागा या मौली चढ़ाएं। पूजा के बाद इस मौली को पति-पत्नी अपनी दाएं कलाई पर बांध लें। ऐसा करने से रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शौकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)

आज कुछ अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ जो आपके हालात और ज़रूरतों को समझते हैं। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आज कुछ नया और सृजनात्मक काम करने के लिए अच्छा दिन है। आपके जीवनसाथी का आन्तरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)

आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

आज कुछ पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। आज का दिन उन अच्छे दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

आज छोटी-छोटी चीज़ों को ख़ुद के लिए परेशानी का कारण न बनने दें। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। आपका बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें करने का सही समय है।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

आज तक लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी ज़रूरत है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। सेहत के नज़रिे से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

आज बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुक़सान पहुँचा सकती है। इन दिक़्क़तों से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अगर आपको किसी ऐसी जगह से बुलावा आया है जहाँ पहले आप कभी नहीं गए हैं, तो कृतज्ञता से उसे स्वीकार कर लें। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)

आज के दिन आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

आज आपके लिए ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। रात के वक्त संगी से घंटों फोन पर बात कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को अंदर से महसूस कर पाएंगे।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब