Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

सातलेरा में पेयजल संकट से मिली राहत, खबर प्रकाशन के बाद जागा विभाग गांव में खराब पड़े दो नलकूप में से एक को किया सुचारू एक अभी भी पड़ा खराब

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 नवम्बर 2025

श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम सातलेरा में लम्बे समय से गांव के दोनों सार्वजनिक नलकूप खराब पड़े थे। पानी के अभाव में ग्रामीण बून्द बून्द के लिए तरस रहे थे।  ग्रामीणों की शिकायतों और मीडिया में खबर प्रकाशन के बाद विभाग ने गांव के एक ट्यूबवेल को बुधवार को ठीक कर दिया है। हालांकि दूसरा ट्यूबवेल अब भी बंद पड़ा है, जिससे पानी की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।ग्रामीण राजूराम जाखड़ ने बताया कि गांव के दोनों सरकारी ट्यूबवेल काफी समय से बंद पड़े थे  एक करीब डेढ़ साल से और दूसरा दो महीने से ज्यादा समय से। कई बार विभाग को अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिससे गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई थी। ग्रामीणों को मजबूरन  टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा था। एक टैंकर पानी के लिए ग्रामीणों को करीब ₹500 तक खर्च उठाना पड़ रहा था। पानी की कमी का असर पशुओं पर भी पड़ा, जो रोज़ाना प्यास से बेहाल रहते थे। गांव के सक्रिय युवा कार्यकर्ता गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि दूसरा ट्यूबवेल अब भी विद्युत विभाग से जुड़ी तकनीकी समस्या के चलते बंद है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विभाग जल्द समाधान निकालकर सातलेरा को पूरी तरह पानी संकट से राहत दिलाएगा।ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ से गुहार लगाई थी कि दोनों ट्यूबवेल जल्द चालू करवाए जाएं, ताकि लोगों और पशुओं को राहत मिल सके। खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन हरकत में आया और एक ट्यूबवेल को दुरुस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब