Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में व्याख्यानमाला और राष्ट्रगीत का आयोजन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 नवम्बर 2025

राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में नई किरण नशा मुक्ति अभियान, राज्य गहिला नीति-2021 और सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत व्याख्यानमाला का आयोजन  किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आसकरण (सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर, एसबीआई) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को अंधकार की ओर ले जाता है, इसलिए युवाओं को इससे पूरी तरह दूर रहना चाहिए। उन्होंने साइबर क्राइम से बचाव के उपाय, बैंकिंग सतर्कता, और शैक्षिक ऋण (Education Loan) की जानकारी भी साझा की। साथ ही उन्होंने विश्वकर्मा योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में ‘वंदे मातरम @150’ के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब