श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 नवम्बर 2025
श्री करणी गो सेवा समिति गौशाला कोटासर में शनिवार को संत श्री दुर्गेश जी महाराज (ऋषिकेश),आश्रम भानेका गांव दौरान साथ मे भंवरलाल पंचारिया,जसराज पंचारिया भानेका गांव गौशाला प्रांगण में पधारें इस अवसर पर भंवरलाल पंचारिया ने ₹1100 की राशि समर्पित कर गौ सेवा को सौभाग्य प्राप्त किया। महावीर प्रसाद पानेचा दुलचासर ने 1101 रुपए की राशि प्रदान कर गौ सेवा को सौभाग्य प्राप्त किया इस दौरान कमल किशोर पानेचा ओम प्रकाश जाजड़ा भी उपस्थित रहें। दुलचासर गौशाला कमेटी के माल सिंह राठौड़, अगरसिंह पड़िहार, मालचंद जोशी ने संतों का एवं भामाशाहों को दुपट्टा पहनाकर गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा कमेटी ने सभी का आभार जताया।











