Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

सड़क के लिए छोड़ी ज़मीन पर कब्जा विरोध करने पर महिला से बदतमीजी, परिवार से मारपीट

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 नवम्बर 2025

ज़मीन पर कब्जे के विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सड़क के लिए छोड़ी गई भूमि पर कब्जे के विरोध में एक परिवार के साथ मारपीट और महिला के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिग्गाबास निवासी पन्नाराम पुत्र चौखाराम रेगर ने इसी मोहल्ले के आरिफ बहेलिया, रतनसिंह, शिवनारायण, आमीन सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी का कहना है कि उसका परिवार करीब पाँच दशक से सरदारशहर रोड पर एक ही बाउंड्री में रह रहा है। प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिए जब सौ फुट भूमि छोड़ने को कहा, तो परिवार ने खुद अपनी चारदीवारी तोड़कर जमीन छोड़ दी।

लेकिन, इसी छोड़ी हुई भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी। जब परिवार ने विरोध किया, तो आरोपियों ने न सिर्फ़ मारपीट की बल्कि महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब