श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 नवम्बर 2025
क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में दिवंगत तुलसीराम गोदारा की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान के लिए पंजीयन करवाया जिसमें पीबीएम की रक्तसंग्रहण टीम द्वारा सुबह 9 बजे दोपहर 3.30 बजे तक 151 यूनिट रक्त लिया गया। इससे पूर्व दिवंगत तुलसीराम गोदारा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर उन्हें श्रद्धाजंलि देकर शिविर शुरू हुआ
सीताराम गोदारा ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्व. तुलसीराम गोदारा का जीवन समाजसेवा और परोपकार के लिए समर्पित रहा, ऐसे आयोजनों से उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेस नेता हरिराम बाना, किसान यूनियन अध्यक्ष पुनमचंद नैण, डॉ. विवेक माचरा, लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, किसान यूनियन टिकेत के जिला अध्यक्ष पूनमचंद नैण, वीएचपी संरक्षक भंवरलाल दुगड़, हेमनाथ जाखड़,भवानी तावानियाँ भाजपा के युवा नेता मांगीलाल गोदारा, महेंद्र राजपूत, काननाथ सिद्ध, डेलवा सरपंच डालूराम मेघवाल, लोढेरा से सोहनलाल गोदारा पहुंचे। शिविर में गांव गुसांईसर बड़ा के हड़मान गोदारा, रामेश्वर गोदारा, भागुराम सारण, मोहनलाल गोदारा, रामकिशन गोदारा, खेमाराम सारण, जगदीश कस्वां, सत्यनारायण स्वामी, शिवदत्त गोदारा, मालाराम गोदारा, सोहन गोदारा, नथूराम कस्वां, गोपीदास स्वामी, बीरबल गोदारा, राकेश सारण, पंकज कस्वां, पीथाराम गोदारा, ताराचंद सारस्वत, मास्टर हंसराज गोदारा, आदर्श स्कूल संचालक मूलचंद गोदारा, टिकूराम गोदारा, टिकूराम बाना, घनश्याम गोदारा, कानाराम गोदारा, सीताराम गोदारा, नायरा पेट्रोल पंप के ऑनर्स मघाराम गोदारा, टिकुराम गोदारा, भगवानाराम गोदारा, लिछमणराम गोदारा,उप सरपंच गोविंदराम गोदारा, आसुराम गोदारा, दशरथ गोदारा, कालूराम गोदारा विकास अधिकारी, ओमप्रकाश गोदारा, नथाराम गोदारा, दुलाराम मेघवाल, त्रिलोक नायक, कालूराम नायक,संतोष ओझा श्रवण राम गोदारा,नारायण गोदारा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान को जीवनदान का महादान बताया। आयोजन समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं का स्वागत कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजक परिवार ने सभी ने रक्तविरो का आभार व्यक्त किया।




















