Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

1 दिल्ली धमाके के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस सतर्क, फैक्ट्रियों व कबाड़ केंद्रों का निरीक्षण 2.नशे में धुत्त होकर दो चालकों ने दौड़ाई गाड़ी, पुलिस ने दोनों को पकडक़र वाहन किये सीज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 नवम्बर 2025

1.दिल्ली धमाके के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस सतर्क, फैक्ट्रियों व कबाड़ केंद्रों का निरीक्षण

दिल्ली में हुए धमाकों के बाद पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने दो विशेष टीमें बनाकर फैक्ट्रियों, कचरा निस्तारण केंद्रों और कबाड़ भंडार गृहों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान करीब 28 व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की गई।

सीओ निकेत पारीक और थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में बनी टीम में एएसआई रतनलाल, हैड कांस्टेबल धमेंद्र मीणा, कमल किशोर, बद्रीलाल सहित पुलिस स्टाफ शामिल रहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस थाने में दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा सके।

2.नशे में धुत्त होकर दो चालकों ने दौड़ाई गाड़ी, पुलिस ने दोनों को पकडक़र वाहन किये सीज

सडक़ सुरक्षा के तहत प्रदेश भर में पुलिस एक्टिव मोड पर काम रही है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने ड़ी निवासी धर्माराम, गुसाईंसर बड़ा निवासी दौलतराम को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ कर थाने पहुंचाया। दोनों वाहन सीज कर दिए गए व मामला दर्ज किया गया। वहीं थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सडक़ सुरक्षा के तहतलगातार कार्रवाइयां की जाएगी और शराब पी-कर गाड़ी चलाने पर सख्त कानूनी कार्रवाइयां जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब