Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

फर्जी गिरदावरी और समर्थन मूल्य मूंगफली प्रकरण फर्जीवाड़ा उजागर, पांच पटवारियों पर गिरी गाज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 नवम्बर 2025

मूंगफली समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए बड़े पैमाने पर फर्जी गिरदावरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की रिपोर्ट पर दो पटवारियों को जिला कलेक्टर ने 16 सीसी के नोटिस दिए हैं, जबकि तीन पटवारियों को उपखंड अधिकारी ने 17 सीसी के नोटिस थमाए हैं।

एसडीएम शुभम शर्मा ने बताया कि किसानों की शिकायतों पर अलग-अलग टीमों से जांच करवाई गई। जांच में यह खुलासा हुआ कि कई पटवारियों ने ग्वार, मोठ या बंजर भूमि पर मूंगफली की फसल दर्ज कर दी, जबकि वास्तविक रूप से वहां कोई मूंगफली की खेती नहीं थी।

कुछ मामलों में जिन खेतों में मूंगफली बोई गई थी, वहां की गिरदावरी में बाजरा जैसी बारानी फसल दर्ज दिखाई गई।

अधिकारियों का कहना है कि यह बड़े स्तर पर किया गया फर्जीवाड़ा है और इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब