Menu
बासौड़ा: शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,मांगी उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  11 मार्च 2026,बुधवार,बास्योड़ा (शीतला अष्टमी)की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  | 

श्री जसनाथ पीड़ा ग्रस्त गौशाला कल्याणसर नया में छठे दिवस की गौ कथा में उमड़ा जनसैलाब दानदाताओं का जताया आभार

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 नवम्बर 2025

कल्याणसर नया की श्रीजसनाथजी पीड़ा ग्रस्त गौशाला प्रांगण में आयोजित गौकृपा कथा में छठवें दिन साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गौसेवा की प्रेरणा दी  कथा वाचिका श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने कहा की गौ माता धर्म की दूरी है मनुष्य जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत गौ माता की विशेष महत्व है गौ माता के पंचगव्य का महत्व बताते हुए दीदी ने कहा कि हमारे जीवन में कोई भी कार्य ऐसा नहीं है जो गौ माता के बिना संभव है और कहा कि प्रत्येक रोग का निवारण गौ माता के द्वारा प्रत्येक रोग का निराकरण है। साध्वी ने कहा कि गाय के लिए दिया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता है और गाय के लिए किया गया दान व्यर्थ नहीं जाता। सरपंच आईदानाराम द्वारा 31 हजार रूपए और 51 मण चारा गौशाला में देने की घोषणा की। वहीं अनेक श्रद्धालुओं ने 5100 व 2100 के सहयोग दिए गए। ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर गौ सेवा हेतु सहयोग किया। समिति सदस्यों ने सभी का आभार जताया। आस-पास  के गांव के श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था की गई है गौशाला प्रबंधक डॉक्टर हनुमान राम गोदारा ने  गौशाला में एक गाय का सफल ऑपरेशन कथा स्थल पर लाइव दिखाया गया। जिसमें गास के पेट से डॉक्टरों की टीम ने 35 से 40 किलो प्लास्टिक कचरा निकाला। इस दौरान पांडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आंखे नम हो गई। अनेक लोगों ने गौवंश की सेवा का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब