Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  16 जनवरी 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  | 

श्री जसनाथ पीड़ा ग्रस्त गौशाला कल्याणसर नया में शोभा यात्रा के साथ गौ कथा का हुआ विश्राम दानदाताओं का जताया आभार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 नवम्बर 2025

गांव कल्याणसर नया में आयोजित गौ कथा का गुरुवार  शोभायात्रा के साथ समापन हुआ शोभा यात्रा गौशाला से रवाना हुई जो  गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए ठाकुर जी मंदिर पहुंची शोभा यात्रा में ढोल नगाड़ा एवं डीजे पर नाचते गाते हुए श्रद्धालुओ ने खूब आनंद लिया।

सातवें दिन की कथा में  समाज सेवी गो भक्त तुलसीराम चोरड़िया व  तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी पधारें गौशाला कमेटी ने अतिथियों का  सम्मान किया।

सात दिन की कथा में दानदाता भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर गौ सेवा मे लाखों रुपयों का सहयोग किया। समस्त ग्राम वासियों ने गोवंश के लिए करीब 50 झाल चारा दान का  संकल्प लिया। करीब 30 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्यों का श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने भव्य लोकार्पण किया। श्री जसनाथ जी पीड़ा ग्रस्त गौशाला कल्याणसर नया में श्री आदि जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई एवं श्री गुजराती जैन समाज के आर्थिक सहयोग से 750000 लाख रुपए की राशि से बने टीन शेड, श्री महुडी मधुपुरी श्वे. मु. पु. ट्रस्ट महूडी गुजरात के परम पूज्य बुद्धि सागरसुरीश्वर जी महाराज की १५०वीं जन्म जयंती वर्ष के अनुसंधान में 500000 की लागत से बने चारा गोदाम ,गणेश भाई वोल्बो दमन हाल यूके लंदन के द्वारा 700000 की लागत से बने श्री जसनाथ जी महाराज एवं श्री महादेव जी मंदिर का  भव्य लोकार्पण हुआ। इसके  साथ ही अनेक दानदाताओं के द्वारा बनाए गए पानी खेली निर्माण चारा खेल निर्माण कार्यों का भी  लोकार्पण  हुआ।  गांव ऊपनी बाना कल्याणसर नया कल्याणसर पुराना दुसारणा श्री डूंगरगढ़ बाडेला जाखासर सहित 40 गांवों सेश्रद्धालु पहुँचे।

गौशाला प्रबंधक डॉक्टर हनुमान राम गोदारा बताया कि गौशाला कमेटी एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा सप्त दिवसीय कथा की  व्यवस्था संभाली सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर दानदाताओं एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। सात दिवसीय गो कथा का मंच संचालन  अगर सिंह पड़िहार कोटासर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब