Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

बापेऊ गौशाला पहुंची साध्वी श्रृद्धा गोपाल दीदी,ग्रामीणों को दी प्रेरणा किया स्वागत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 नवम्बर 2025

गांव बापेऊ स्तिथ पुरुषोत्तम गौशाला में आज साध्वी श्री श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी पधारी गौकथा वाचक श्रृद्धा गोपाल ने क्षेत्र के गांव बापेऊ स्थित पुरूषोतम गौशाला में प्रवचन दिए। गोशाला में सत्संग के दौरान साध्वी ने कहा कि जीवन में साधन व सुविधाएं बढ़ गई परंतु शांति व समृद्धि देने वाला साध्य गौसेवा है। साध्वी ने श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने की बात कहते हुए नर तन व जीवन मिला है तो इसे सार्थक बनाए, जिससे जीव की अधोगति ना हो, कम से कम मनुष्य ही बने। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए बताया  कि गाय के सान्निध्य में रहने वाले सदैव स्वस्थ रहते है। श्रद्धा दीदी ने मंच से केंद्र सरकार से गौवध निषेध कानून बनाने की आवाज भी उठाई और गाय पर राजनीति नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि धन प्राप्ति के लिए विभिन्न उपाय बताते हुए कहा कि जीवन में धन बहुत कुछ है पर सबकुछ नहीं है। साध्वी ने सेवा त्याग और प्रेम का महत्व समझाया।गौशाला प्रबंधक मालाराम शर्मा ने बताया कि गांव के मालाराम गोदारा, तुलछाराम नाई, दुर्गाराम बिरडा, मालाराम नाई, डूंगरराम धानिया तुलछ नाथ, मोहन राम सारण, मामराज ढाका, मूलाराम नाई, बद्री राम ज्यानी सहित समस्त ग्राम वासियों ने साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी का स्वागत सम्मान किया इसके साथ ही साथ कथा वाचीका ब्रिज राधे किशोरी वृंदावन भी पधारी इस दौरान सत्संग में हरिराम भादू, लिखमीसर दिखनादा, लूणाराम जाखड़ लिखमीसर, भंवरलाल गोदारा पूर्व सरपंच दुसारणा,जसनाथ गौशाला के हनुमान गोदारा मालाराम गोदारा भैराराम नाई सहित  गौ भक्त एवं सत्संग प्रेमी पधारें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब