Menu
बासौड़ा: शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,मांगी उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  11 मार्च 2026,बुधवार,बास्योड़ा (शीतला अष्टमी)की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  | 

मानवता की मिसालः पवन चौपड़ा के नेत्रदान से दो लोगों को मिलेगी रोशनी

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 नवम्बर 2025

जाते-जाते भी छोड़ गए दुनिया में उजाला, किया नेत्रदान निराला

कस्बे के आडसर बास में रहने वाले पवन कुमार चोपड़ा (पुत्र शुभकरण चोपड़ा) के निधन के बाद उनके परिजनों ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए मरणोपरांत नेत्रदान कराया। 57 वर्षीय पवन चोपड़ा के देहांत के बाद परिवार ने तेयुप सदस्यों की प्रेरणा से नेत्रदान का निर्णय लिया तथा आई बैंक प्राणनाथ हॉस्पिटल, सरदारशहर की टीम की मदद से यह प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई।

तेयुप उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने बताया कि परिजनों ने इस कार्य को पवन चोपड़ा की स्मृति में सबसे बड़ा पुण्य बताया। परिजन फूसराज, चंदादेवी चोपड़ा, मेघा चोपड़ा, स्वीटी श्रीमाल सहित अन्य ने कहा कि पवन के नेत्र अब दो जरूरतमंदों की जिंदगी में रोशनी लेकर आएंगे, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

नेत्रदान अभियान में अशोक झाबक ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि जगदीश मालू, शूरवीर मोदी, पवन पुगलिया, शिव दर्जी, मोहित बोरड़, श्रेयांस झाबक सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। झाबक ने बताया कि नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान राज्य प्रभारी रोशन नाहर से मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। तेयुप ने इस सराहनीय कदम के लिए चोपड़ा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब