श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 नवम्बर 2025
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में आज उत्पना एकादशी पर भामाशाहों ने गौ सेवा हेतु मूंगफली का चारा समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया भामाशाह ओंकारमल मूंधड़ा, पुरखचंद मूंधड़ा, दुलचासर ठेकेदार गणेशमल नागल सुथार दुलचासर हाल मुंबई,रामरतन धारणिया सावंतसर, लखनलाल धारणिया सांवतसर, ईमी चंद खीचड़ सांवतसर सहित दानदाताओं ने एक-एक झाल मूंगफली चारा दान कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। वहीं बड़ोदरा प्रवासी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली, किशन लाल धारणिया सांवतसर ने एक एक पेटी गुड़ का लगाया गोवंश को भोग। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।











