श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 नवम्बर 2025
कांग्रेस अभाव प्रकोष्ठ की नई नियुक्तियों में श्रीडूंगरगढ़ से तीन सक्रिय जनप्रतिनिधियों को अहम जम्मेदारी मिली है।डेलवा सरपंच डालूराम मेघवाल को श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
श्रीडूंगरगढ़ नगर में हीरालाल कूकना पार्षद,नगरपालिका को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष भलूराम बिश्नोई को नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया की नए अध्यक्षों की घोषणा के बाद तीनों पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।










